Last Updated:
Betul Crime News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. यहां मात्र 350 रुपये के लिए हत्या कर दी गई. जानें और…
बैतूल जिले के सूरगांव में 17 सितंबर को हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. महज 350 रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने अपने ही गांव के देवराव की हत्या कर दी थी. घटना के दिन सूरगांव में एक खेत के किनारे देवराव का लहूलुहान शव मिला था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.
हसिया से किया था वार
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी कचरू उर्फ कचरया ने बताया कि किसान देवराव ने उससे 350 रुपये उधार लिए थे, जो वह लौटा नहीं रहा था. वारदात के दिन दोनों खेत में काम कर रहे थे, तभी रुपये को लेकर विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर आरोपी ने मौके पर रखे हसिए से किसान देवराव के सिर पर वार किया. साथ ही पैरों से छाती पर प्रहार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. घटना के बाद आरोपी ने प्रयुक्त हथियार हसिया एवं अपने कपड़े नदी किनारे कुएं के पास फेंक दिए थे. आरोपी की निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त हसिया व कपड़े बरामद हो गए.
थाने को दस हजार का इनाम
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बैतूल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने जांच में उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना पुलिस की टीम को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है और छोटे-मोटे विवादों को सुलझाने की जरूरत पर जोर दिया है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें