Ground Report: चूहों की गलती या कमजोर सरिया…इंदौर मकान हादसे का कौन जिम्मेदार? देखें पूरी रिपोर्ट

Ground Report: चूहों की गलती या कमजोर सरिया…इंदौर मकान हादसे का कौन जिम्मेदार? देखें पूरी रिपोर्ट


Last Updated:

Indore Building Collapsed Ground Report: इंदौर में हुए दिल दहला देने वाले हादसे के पीछे आखिर कौन जिम्मेदार है इसका पता लगाने में प्रशासन जुटी है. आइए जानते हैं क्या कहना है पड़ोसियों का…

किसी बच्चे की साइकिल टूटी पड़ी है तो किसी महिला का बैंगल बॉक्स खुला है जिसकी चूड़ियां बिखरी हुई है, किसी के किचन का‌ सामान फैला हुआ है. मलबे का ज़र्रा ज़र्रा लोगों की तहस नहस हुई जिंदगी की दास्तां बयां कर रहा है. हम बात कर रहे हैं इंदौर में देर रात अचानक भरभरा कर गिरे मकान हादसे की. इसमें अब बड़ा खुलासा हुआ है. यहां के लोगों का कहना है कि मकान तो ज्यादा पुराना नहीं था लेकिन मकान के तलघर में पानी भरा रहता था और यहां बड़े-बड़े चूहे थे जिन्होंने नींव को खोखला कर दिया था. हादसे मैं दो लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लोग घायल हैं जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मकान का मलबा उठाने का काम चल रहा है.

ऐसे हुआ हादसा
इंदौर के रानीपुर में मुख्य बाजार के ठीक पास ही पतली सी गली जाती है यहां पर शंभू नाम के व्यक्ति का तीन मंजिला मकान था. आसपास के लोगों का कहना है कि मकान ना तो जर्जर हालत में था और ना ही निगम से इसको कोई नोटिस मिला था. बारिश में यहां तलागार में काफी पानी जमा हो जाता था जिससे मकान को काफी नुकसान पहुंचा था. साथ ही मकान के पास से ही एक बेक लाइन निकलता है जिसकी वजह से यहां पर काफी कचरा और गंदगी होती है यहां का पानी भी नीव में जाता था. इसके अलावा मकान के आसपास भारी मात्रा में बड़े चूहे थे संभावना है कि उन्होंने नीव को काट काट कर खोखला कर दिया जिस वजह से मकान गिर गया. कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि मकान जब बनाया गया तो उसकी नीव में पतले सरिया लगाए गए थे जो समय के साथ जंग लगकर कमजोर हो गए थे.

पास वाली बिल्डिंग पर गिरा
मकान जिस बिल्डिंग पर टिककर गिरा उसके ठीक नीचे ही जाकिर शाह की कांच की दुकान है. वह दुकान में ही मौजूद थे. अचानक उन्हें पटाखे फूटने और सामान गिरने की आवाज आने लगी वह दुकान से बाहर निकल पाते उससे पहले ही पास वाला मकान उनकी दीवार पर गिर गया जिससे उनकी दुकान की छत भी टूट गई. वह बताते हैं कि उन्होंने मौत का मंजर सामने से देखा था और इस वजह से रातभर उन्हें नींद नहीं आई. वहीं जिस कॉम्प्लेक्स की आड़ में ये मकान गिरा उसके मालिक ने कहा कि कॉम्प्लेक्स की तरफ झुक कर यह मकान गिरा इससे लोगों को थोड़ा सा समय मिल गया और यह सीधे नीचे नहीं गिरा वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रशासन फिलहाल यहां मलबा उठाने का काम कर रहा है. साथ ही पास में मौजूद एक पुरानी बिल्डिंग को भी इस हादसे के बाद नोटिस दिया गया है. शहर में पहले भी जर्जर इमारतें गिरने के मामले सामने आ चुके हैं. इंदौर में नगर निगम लगातार पुरानी और जर्जर इमारतों को नोटिस तो दे चुका है लेकिन अभी ऐसी कई मारते हैं जहां लोग रह रहे हैं किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है अगर प्रशासन चाहे तो इन हादसों को रोका जा सकता है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Ground Report:चूहों की गलती या कमजोर सरिया…इंदौर मकान हादसे का कौन जिम्मेदार



Source link