IND vs BAN LIVE: भारत-बांग्लादेश सुपर फोर में आमने सामने, टॉस कुछ ही देर में

IND vs BAN LIVE: भारत-बांग्लादेश सुपर फोर में आमने सामने, टॉस कुछ ही देर में


नई दिल्ली.भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें एशिया कप सुपर 4 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज आमने सामने हैं. दोनों टीमें सुपर फोर में अपना पहला मैच जीत चुकी हैं. सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम एशिया कप में अजेय है. भारत ने लीग में तीन और सुपर फोर में एक मुकाबला जीते हैं. भारतीय टीम को इस समय किसी भी टीम को रोकना मुश्किल हो रहा है. ओपनर अभिषेक शर्मा से लेकर कप्तान सुर्यकुमार यादव और मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने में सफल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन का निचले मध्य क्रम में प्रदर्शन लगातार अच्छा नहीं रहा है. शुभमन गिल के शीर्ष क्रम में उनकी जगह लेने के बाद से उनकी भूमिका भी अनिश्चित बनी हुई है.जितेश शर्मा और रिंकू सिंह जैसे विशेषज्ञ फिनिशरों के आने के बाद सैमसन पर अपनी जगह पक्की करने का दबाव बढ़ रहा है.

भारत संभावित 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

बांग्लादेश संभावित11: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन/रिशद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम/तनजीम साकिब, मुस्तफिजुर रहमान.

September 24, 2025 19:23 IST

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: श्रीलंका, पाकिस्तान सुपर 4 के जरिए एशिया कप के फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकते हैं?

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: एशिया कप 2025 अपने सुपर 4 चरण में है. फाइनल की दौड़ भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक कड़ी प्रतियोगिता है. तीनों टीमों के दो-दो अंक हैं, लेकिन पाकिस्तान को हराने के बाद भारत सर्वश्रेष्ठ नेट रन रेट (NRR) के साथ शीर्ष स्थान पर है. पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं. उसने हाल में श्रीलंका पर जीत के साथ अपनी संभावनाओं को पुनर्जीवित किया है. एक मैच में एक जीत के साथ बांग्लादेश को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार मैचों में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. श्रीलंका अपने दोनों सुपर 4 मैच हारकर बाहर होने की कगार पर है. भारत और बांग्लादेश के बीच आज का मैच महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत की जीत से फाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी, जबकि बांग्लादेश की जीत से टूर्नामेंट में रोमांच पैदा हो जाएगा. जहां नेट रनरेट निर्णायक कारक हो सकता है.

September 24, 2025 19:20 IST

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास आज का मैच खेलेंगे?

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: बांग्लादेश के लिए कप्तान लिटन दास के पीठ में मामूली खिंचाव के बावजूद खेलने की संभावना है. टीम प्रबंधन इस बात पर भी विचार कर रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ संघर्ष करने वाले शोरफुल इस्लाम को ही टीम में रखा जाए या उनकी जगह तंजीम हसन को शामिल किया जाए. बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि उनके स्पिनर और तेज गेंदबाज मध्य ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों की लय बिगाड़ पाते हैं या नहीं.

September 24, 2025 19:17 IST

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: बांग्लादेश की संभावित इलेवन

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: बांग्लादेश की टीम सुपर फोर में भारत के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है. सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन/रिशद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम/तनजीम साकिब, मुस्तफिजुर रहमान.

September 24, 2025 19:15 IST

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: भारत की संभावित XI

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

September 24, 2025 19:14 IST

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: कैसा है दुबई का मौसम?

IND vs BAN Asia Cup T20 LIVE Score: दुबई में आज काफी गर्मी है. इस पूरे टूर्नामेंट में गर्मी रही है और भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में भी इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. लेकिन शाम का तापमान लगातार गिर रहा है. इससे खिलाड़ियों के लिए शाम ठंडी तो नहीं होगी, लेकिन ओस के असर पर इसका असर जरूर पड़ सकता है.

September 24, 2025 19:11 IST

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें एशिया कप 2025 सुपर फोर में आमने सामने हैं. इस मुकाबले से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.



Source link