Last Updated:
CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के धान किसानों को बड़ी सौगात दी. इसके अलावा, बालाघाट में 244 करोड़ की लागत से निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया.
धान उपार्जन करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपए बोनस देने की घोषणा पहले ही की गई थी, जिस पर अब अमल हुआ है. सिर्फ बालाघाट जिले के ही एक लाख से अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हुए. बोनस वितरण के साथ ही सीएम ने 4315 युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपे और जिले में 244 करोड़ रुपए लागत के 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया.
सीएम ने कार्यक्रम में कहा, राज्य सरकार ने धान की एमएसपी बढ़ाई है और गौपालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष आर्थिक मदद दी जाएगी. उन्होंने युवाओं और किसानों के हित में और योजनाओं की रूपरेखा का भी उल्लेख किया. कार्यक्रम के दौरान कटंगी और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ी. सुरक्षा कारणों से यातायात व्यवस्था बदली गई और कई मार्ग डायवर्ट किए गए. यह आयोजन किसानों के बीच उत्साह का कारण बना.
सीएम के विरोध का प्रयास
वहीं, सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कटंगी से पांच किलोमीटर पहले जामनाला में रोक लिया. पुलिस उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया. कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलकर विरोध दर्ज कराने चाहते हैं. कांग्रेसियों के साथ बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद हैं. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय उईके ने बताया कि सरकार हेक्टेयर पर बोनस नहीं, बल्कि किसानों से किए गए वादों को पूरा कर धान का का समर्थन मूल्य 3100 और गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए करे. इसके अलावा, महिलाओं से किया गया वादा पूरा करे.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें