Last Updated:
Samajvadi Party Khajuraho: छतरपुर के खजुराहो में समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय कार्यकर्ता शिविर संपन्न हुआ. अंतिम दिन सांसद धर्मेंद्र यादव ने दावा किया कि सपा 2027 में यूपी और 2028 में एमपी में सरकार बनाएगी.
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा. उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तरप्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि 2028 में मध्यप्रदेश में भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है.
मीडिया से बातचीत में धर्मेंद्र यादव ने यूपी की योगी सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव और अत्याचार कर रही है. उन्होंने वादा किया कि अगर सपा की सरकार बनी तो आजम खान पर लगे झूठे केस वापस लिए जाएंगे. साथ ही उन्होंने आजम खान की रिहाई को लेकर न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया.
खजुराहो के इस शिविर को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. पार्टी नेताओं का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देते हैं. धर्मेंद्र यादव का बयान न सिर्फ यूपी की राजनीति में हलचल मचाने वाला है, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में भी नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें