मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश से मानसून की विदाई का सिलसिला अक्टूबर के पहले पखवाड़े में होने की संभावना है. हालांकि विदाई से पहले मानसून प्रदेश में झमाझम बारिश करवाएगा. वहीं नए सिस्टम के एक्टिव होने के चलते 25-26 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. साथ ही अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के सिवनी, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि 25 सितंबर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा. 26 सितंबर तक इसका असर देखने को मिलेगा. हालांकि इस दौरान दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी कई जिलों में देखने को मिलेगी.
जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): सिवनी, मंडला और बालाघाट
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 36.4°C (सबसे ज्यादा), ग्वालियर – 35.9°C, श्योपुर/टीकमगढ़ – 35°C, दतिया – 34.9°C, दमोह/सतना – 34.8°C, नर्मदापुरम/नौगांव (छतरपुर) – 34.4°C
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.2°C (सबसे कम), राजगढ़ – 21°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 21.5°C, सागर/बैतूल – 22°C, छिंदवाड़ा/नरसिंहपुर – 22.2°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 35.9°C
जबलपुर – 33.2°C
उज्जैन – 35°C
भोपाल – 34°C
इंदौर – 33.4°C