अफरीदी से आधे मैच खेलकर सैम अय्यूब का शर्मनाक रिकॉर्ड, पाक में थू-थू

अफरीदी से आधे मैच खेलकर सैम अय्यूब का शर्मनाक रिकॉर्ड, पाक में थू-थू


Last Updated:

Saim Ayub News: सैम अयूब ने आज टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में शाहिद अफरीदी के शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वो कुल 9 बार इस फॉर्मेट में पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के लिए शून्‍य पर आउट होने वाले बैटर बन गए हैं.

अफरीदी से आधे मैच खेलकर सैम अय्यूब का शर्मनाक रिकॉर्ड, पाक में थू-थूसैम अयूब पाकिस्‍तान में करा रहे थू थू

नई दिल्‍ली. सलामी बल्‍लेबाज सैम अयूब से एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्‍तान में काफी उम्‍मीद लगाई जा रही थी. इस युवा बैटर को बाबर आजम के रिप्‍लेसमेंट के तौर पर टी20 में मौका जो दिया गया था. पाकिस्‍तान के दिग्‍गज यह कहने से भी नहीं चूके क‍ि सैम अयूब एशिया कप में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ छह गेंदों पर छह छक्‍के लगाएंगे. छक्‍के लगाना तो दूर यह बैटर आज इस एशिया कप के अपने छठे मैच में चौथी बार डक पर आउट हुआ. वो चार मैचों में अपना खाता तक नहीं खोल पाया. इसके साथ ही उन्‍होंने पाकिस्‍तान के विस्‍फोटक बैटर शाहिद अफरीदी का शर्मिंदा कर देने वाला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

शाहिद से आगे निकले सैम

शाहिद अफरीदी अपने पूरे टी20 अंतरराष्‍ट्रीय करियर के दौरान कुल आठ बार शून्‍य पर आउट हुए थे. वहीं, आज सैम अयूब आज 9वीं बार बिना खाता खोले एशिया कप में आउट हुए. खासबात यह है कि शाहिद ने कुल 90 मैच खेलकर आठ बार शून्‍य बनाए. वहीं, सैम अयूब उनसे आधे यानी महज 45वें मैच में ही उनका शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ डाला. इस मामले में पाकिस्‍तान के लिए उमर अकमल सबसे आगे हैं, जो सबसे ज्‍यादा यानी 10 बार बिना खाता खोले टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में डगआउट लौटे. हालांक उन्‍होंने ऐसा करने के लिए 79 बार बैटिंग की.

सैम अयूब तोड़ डालेंगे सभी रिकॉर्ड
जिस तरह से सैम अयूब बैटिंग कर रहे हैं, उसे देखते हुए समझा जा सकता है कि वो दिन दूर नहीं जब वो उमर अकमल का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि अयूब पिछले छह मैचों में ही चार बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. उन्‍हें बिना खाता खोले लौटने की ऐसी आदत सी पड़ गई है कि पाकिस्‍तान की टीम उनकी वजह से बार-बार मुश्किल में फंस जाती है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

अफरीदी से आधे मैच खेलकर सैम अय्यूब का शर्मनाक रिकॉर्ड, पाक में थू-थू



Source link