कटनी के बड़वारा में करंट से किसान की मौत: खेत में बिजली का तार ठीक करते समय हादसा – Katni News

कटनी के बड़वारा में करंट से किसान की मौत:  खेत में बिजली का तार ठीक करते समय हादसा – Katni News


कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के सजहनी गांव में गुरुवार को एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकरण सिंह (54) के रूप में हुई है।

.

रामकरण सिंह दोपहर के समय अपने खेत में बिजली के खंभे से लटक रहे विद्युत तार की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तार में तेज करंट आ गया। रामकरण सिंह को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। बड़वारा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि करंट से मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link