करुण नायर ने खुद पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी, टेस्ट टीम से ड्रॉप करने पर अजीत अगरकर का क्लियर-कट स्टेटमेंट

करुण नायर ने खुद पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी, टेस्ट टीम से ड्रॉप करने पर अजीत अगरकर का क्लियर-कट स्टेटमेंट


Dear Cricket Give me one more chance… करुण नायर ने 2022 में अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था. घरेलू क्रिकेट में रनों और शतकों का अंबार लगाकर उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की दावेदारी ठोकी. 8 साल के लंबे इंतजार के बाद करुण नायर का भारतीय टेस्ट टीम वापसी का सपना पूरा हुआ, जब सेलेक्टर्स ने उन्हें इस साल हुए इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुना. हालांकि, अपने खराब प्रदर्शन से इस तिहरे शतकवीर ने पैरों कुल्हाड़ी मार ली. अब एक बार यह बल्लेबाज फिर सुर्खियों में है. वो इसलिए, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.

टीम से हो गई छुट्टी

करुण नायर चाहते थे कि क्रिकेट उन्हें दूसरा मौका दे. इंग्लैंड में उन्हें एक मौका मिला भी, लेकिन वे इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए. करुण नायर ने दौरे पर चार टेस्ट मैच खेले, जिसमें सिर्फ एक ही अर्धशतक बना पाए. उन्हें इस प्रदर्शन का खामियाजा वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम से ड्रॉप होकर भुगतना पड़ा. 33 साल के नायर को दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


अजीत अगरकर का क्लियर-कट स्टेटमेंट

चीफ सेलेक्टर्स अजीत अगरकर ने करुण नायर के बाहर होने के फैसले पर साफ कहा कि उनसे कहीं ज्यादा उम्मीद थे, लेकिन वह खरे नहीं उतरे. वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम ऐलान के बाद कहा, ‘हमें इंग्लैंड में करुण नायर से और अधिक की उम्मीद थी. यह सिर्फ एक पारी की बात नहीं हो सकती. देवदत्त पडिक्कल हमें और विकल्प प्रदान करते हैं. हम हर खिलाड़ी को कम से कम 15-20 मौके देना चाहते हैं, लेकिन यह हर बार संभव नहीं है.’

पडिक्कल पर जताया भरोसा

मैनेजमेंट में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल पर भरोसा जताया है. पडिक्कल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 150 रन की पारी खेली थी. अगरकर ने पडिक्कल को लेकर कहा, ‘मेरा मतलब है, वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम में थे, धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ खेले. वहां अर्धशतक जड़ा, तो उन्होंने भारत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. सच कहूं तो हमें इंग्लैंड दौरे पर करुण से कुछ ज्यादा ही उम्मीद थी.’

नायर के लिए अब आगे क्या?

नायर का करियर निर्णायक मोड़ पर है. 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़कर इतिहास रचने वाले इस बल्लेबाज का टेस्ट टीम से बाहर किया जाना साफ संकेत है कि निकट भविष्य में मैनेजमेंट उन्हें टीम के लिए नहीं देख रहे हैं. हालांकि, करुण नायर के पास फिर से वापसी का कोई रास्ता बचता है तो वो घरेलू क्रिकेट ही है. आगामी घरेलू सीजन, खासकर रेड बॉल क्रिकेट में लगातार बेहतरीन फॉर्म ही उन्हें फिर टेस्ट टीम में एंट्री का चांस दे सकती है.



Source link