केएल राहुल 71 रन पर हुए रिटायर हर्ट, इंडिया ए को जीत के लिए 243 रन की जरूरत

केएल राहुल 71 रन पर हुए रिटायर हर्ट, इंडिया ए को जीत के लिए 243 रन की जरूरत


Last Updated:

केएल राहुल ने विंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में चुने जाने का जश्व ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 74 रन की पारी खेलकर मनाया. इंडिया ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जीत से 243 रन दूर है जबकि आठ विकेट बचे हुए हैं.

केएल राहुल ने शानदार पारी खेली.

नई दिल्ली. केएल राहुल 74 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए.इंडिया ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए के 412 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने हुए दो विकेट पर 169 रन बना लिए. ऑस्ट्रेलिया ए की टीम दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 16 रन से आगे करते हुए अपनी दूसरी पारी में 185 रन पर आउट हो गई. भारत ए के गेंदबाजों ने पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में काफी बेहतर गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की पारी को कम स्कोर पर समेट दिया. भारत ए ने स्टंप्स तक दो विकेट पर 169 रन बना लिए जिससे टीम जीत से अब भी 243 रन दूर है.

केएल राहुल (KL Rahul) ने ड्रेसिंग रूम में लौटने से पहले अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार कर लिया। उनकी पारी में नौ चौके शामिल थे.वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए बैकअप विकेटकीपर के रूप भारत की टेस्ट टीम में शामिल किये गये नारायण जगदीशन ने राहुल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 36 रन बनाए.

स्टंप्स के समय सुदर्शन (44) और मानव सुथार (एक रन बनाकर खेल रहे) क्रीज पर थे. ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने भारत ए की दूसरी पारी में दोनों विकेट लिए. भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले देवदत्त पडिक्कल पांच रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया ए की टीम दिन की शुरुआत में 46.5 ओवर में ऑल आउट हो गई, जिसमें गुरनूर बरार और सुथार ने तीन-तीन विकेट साझा किए.

मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए. बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे. ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी में 420 रन के जवाब में भारत ए ने 194 रन बनाये थे.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

केएल राहुल 71 रन पर हुए रिटायर हर्ट, इंडिया ए को जीत के लिए 243 रन की जरूरत



Source link