Last Updated:
Jasprit Bumrah Mohammad Kaif Controversy: मोहम्मद कैफ के बयान पर जसप्रीत बुमराह ने बिना देरी किए जवाब दिया. कैफ ने जस्सी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसपर अपना रिएक्शन देने से भारतीय टीम का यह पेसर खुद को रोक नहीं पाया. अब इस जवाब के बाद विवाद पैदा हो गया है.
बुमराह ने कैफ को दिया करारा जवाब. (News18)जसप्रीत बुमराह मोहम्मद कैफ विवाद: आमतौर पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान के बाहर के शोर से दूर रहते हुए केवल ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. इस बार जस्सी ने कुछ ऐसा किया, जिससे बखेड़ा खड़ा हो गया है. बुमराह ने पूर्व भारतीय बैटर मोहम्मद कैफ को सोशल मीडिया पर बुरी तरह रोस्ट कर दिया है. उन्होंने कैफ द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट को टैग करते हुए उनकी क्लास लगा दी. जसप्रीत बुमराह का यह सोशल मीडिया पोस्ट इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है.
‘डेथ ओवर बॉलिंग से बच रहे बुमराह’
दरअसल, मोहम्मद कैफ ने एक पोस्ट में बुमराह के वर्कलोड और गेंदबाजी की रणनीति पर सवाल उठाए. कैफ ने कहा कि बुमराह अब आमतौर पर डैथ ओवर्स से बचते हुए शुरुआती ओवरों में ही गेंदबाजी कर रहे हैं ताकि चोट से बचा जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में बुमराह सामान्यत: ओवर 1, 13, 17 और 19 में गेंदबाजी करते थे जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप में उन्होंने केवल तीन ओवर की शुरुआती गेंदबाजी की.