खरगोन में नर्सिंग छात्रा का धमकी देकर होटल में रेप: आरोपी सरपंच पति गिरफ्तार; सोशल मीडिया हुई थी दोस्ती – Khargone News

खरगोन में नर्सिंग छात्रा का धमकी देकर होटल में रेप:  आरोपी सरपंच पति गिरफ्तार; सोशल मीडिया हुई थी दोस्ती – Khargone News


खरगोन में एक गंभीर मामला सामने आया है। सेंधवा क्षेत्र की 24 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी बड़वानी के नांदेड़ का निवासी और कांग्रेसी नेता पप्पू डाबर है। वह सरपंच का पति है।

.

आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर पीड़िता से दोस्ती की। फिर उसे घूमने और शॉपिंग के बहाने बुलाया था।

आगरा-मुंबई हाईवे पर होटल में रेप किया आरोप है कि सरपंच पति पीड़िता को पहले आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में ले गया। वहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पहले पुलिस में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में वह अपने पति और समाज के कुछ लोगों के साथ थाने पहुंची। तब पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Source link