खातेगांव भारतीय किसान यूनियन में बदलाव: पुरानी कार्यकारिणी भंग, सातागांव के कैलाशचंद्र जाट बने नए जिला अध्यक्ष – Khategaon News

खातेगांव भारतीय किसान यूनियन में बदलाव:  पुरानी कार्यकारिणी भंग, सातागांव के कैलाशचंद्र जाट बने नए जिला अध्यक्ष – Khategaon News



कैलाशचंद्र जाट को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मध्यप्रदेश इकाई ने देवास जिले में संगठनात्मक बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बुधवार को जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

.

संगठन ने गुरुवार को खातेगांव तहसील के सातागांव निवासी कैलाशचंद्र जाट को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें तीन वर्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई ईमानदारी से लड़ेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। साथ ही उनकी आवाज को बुलंद करना है। नए पदाधिकारी से संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।

इसके पहले कार्यकारिणी को भंग करने का कारण स्पष्ट किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी किसानों के हित की बजाय व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए काम कर रही थी। यह संगठन की कार्यशैली के विपरीत था। नई कार्यकारिणी के गठन तक पुरानी कार्यकारिणी को कोई मान्यता नहीं मिलेगी।



Source link