पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर निवाड़ी में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने सेवा पखवाड़े के तहत नगर के छोटे तालाब पर श्रमदान किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर तालाब किनारे और घाटों की सफाई की।
.
विधायक जैन ने बड़ी माता मंदिर के नमो पार्क में पौधारोपण भी किया। उन्होंने इस पौधे को अपनी मां के नाम समर्पित किया। विधायक ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है।
इसी दौरान ओरछा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया ने श्रमदान किया। अधिकारियों ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एक पौधा मां के नाम से लगाया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, मंडल अध्यक्ष विवेक तोमर, तहसीलदार सुनील वाल्मीकि, सीएमओ रामस्वरूप पटेरिया समेत वार्ड पार्षद, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे। यह आयोजन दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाने के साथ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बना।
तस्वीरें देखिए…



