मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल गुरुवार को वह देवास में थे. इस दौरान भैंस का दूध निकालते हुए उनका यह वीडियो सामने आया है. जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने कहा था कि दूध का बोनस देंगे. वह इस पशु हाट में आए हैं. किसान सरकार से पूछ रहे हैं कि दूध के बोनस का क्या हुआ. अब इस बारे में सरकार किसानों को बताए.