नवरात्रि महोत्सव 2025, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़: भोपाल में मां के दरबारों की भव्य छटा, 12 फुट ऊंची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र – Bhopal News

नवरात्रि महोत्सव 2025, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़:  भोपाल में मां के दरबारों की भव्य छटा, 12 फुट ऊंची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र – Bhopal News


नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर राजधानी भोपाल में मां दुर्गा के दरबारों की भव्यता और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नवजीवन कॉलोनी छोला दशहरा मैदान स्थित मां सिद्धि माता मंदिर में इस बार 12 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

.

मंदिर समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ, विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है, जिससे रात में यहां का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की लगातार भीड़ लगी हुई है।

श्री नव दुर्गा उत्सव समिति दुर्गा चौक लिली टॉकीज चौराहा बरखेड़ी में बनी झांकी।

इधर, बरखेड़ी स्थित दुर्गा चौक लिली टॉकीज चौराहा पर श्री नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां का दरबार सजाया गया है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ चलित झांकी का विशेष मूवमेंट पुतलों के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। रामायण पर आधारित इस झांकी में हनुमान जी द्वारा कालनेमी वध का जीवंत दृश्य दर्शाया गया है।

समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व पार्षद व MIC सदस्य दिनेश यादव, संरक्षक विशाल यादव और अध्यक्ष आनंद जोगी ने बताया कि यह दरबार पिछले 15 वर्षों से निरंतर सजाया जा रहा है और भोपाल की जनता हर साल यहां भारी संख्या में पहुंचकर मां के दर्शन कर आशीर्वाद लेती है।



Source link