पहले गलत फिर… मोहम्मद कैफ को बुमराह का जोरदार पलटवार, एशिया कप के बीच मचा बवाल

पहले गलत फिर… मोहम्मद कैफ को बुमराह का जोरदार पलटवार, एशिया कप के बीच मचा बवाल


भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर के पहले हफ्ते से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. आज भारतीय टीम के स्क्वॉड की घोषणा की गई. जसप्रीत बुमराह फिलहाल एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. वह टूर्नामेंट लगभग सभी मैच खेलते नजर आए हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने मैनेजमेंट के ऊपर सवाल उठाते हुए बुमराह की गेंदबाजी के बारे में बात की. उन्होंने बुमराह के वर्कलोड के बारे में बात करते हुए व्हाइट बॉल क्रिकेट की चर्चा की है. कैफ के इस ट्वीट का बुमराह ने करारा जवाब दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. 

कैफ का ट्वीट
मोहम्मद कैफ ने बुमराह के बारे में व्हाइट बॉल क्रिकेट के बारे में बात करते हुए बताया कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बुमराह शुरुआत में 3 ओवर फेंक रहे हैं.  ज्यादातर वो डेथ ओवर के बीच गेंजबाजी करते हैं. कैफ ने बताया कि बुमराह अब वार्मअप के बाद गेंदबाजी करना पसंद करते हैं. हालांकि, वो स्लॉग ओवर्स में कम गेंदबाजी करें तो वर्ल्ड कप के दौरान मजबूत टीमों को फायदा हो सकता है. 

रोहित और सूर्या की कप्तानी में फर्क
कैफ ने बुमराह को लेकर नई बहस चालू कर दी है.  दरअसल, उन्होंने बुमराह के वर्कलोड की तुलना सूर्यकुमार और रोहित की कप्तानी के दौरान की. कैफ ने बताया जब सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं, तब बुमराह ने पारी की शुरुआत में ही तीन ओवर डालते हैं. पहले वह आखिरी के ओवरों में गेंदबाजी करते थे. डेथ ओवर से अचानक बुमराह पावरप्ले की तरफ शिफ्ट हो चुके हैं. उन्होंने बताया कैसे, रोहित की कप्तानी में बुमराह 1,13,17 और 19वां ओवर फेंकते थे. अब सूर्या की कप्तानी में चोट से बचने के लिए वह शुरुआत में 3 ओवर फेंक देते हैं और फिर 14वें ओवर में सिर्फ 1 ओवर डालते हैं. इससे बल्लेबाजों को काफी रिलीफ मिलने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source


बुमराह का करारा जवाब
जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद कैफ के पूरे ट्वीट का जोरदार जवाब देते हुए कहा, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा… ‘पहले भी गलत फिर गलत’  बुमराह के इस ट्वीट पर क्रिकेट समर्थक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उनका जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

Inaccurate before inaccurate again https://t.co/knkjXOGOKb

— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) September 25, 2025

ये भी पढ़ें:’अभी उन्हें और क्रिकेट …’, अजीत अगरकर ने ईशान किशन के सामने रखी बड़ी ‘कंडीशन’, जानें पूरा मामला

 





Source link