Last Updated:
PAK vs BAN Asia Cup 2025 Super 4: पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें एशिया कप सुपर फोर में आज आमने सामने हैं. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वर्चुअल सेमीफाइनल बन गया है. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी. लेकिन अगर यह मैच खराब मौसम या बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो फिर कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी.
नई दिल्ली. पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें एशिया कप सुपर फोर में टकरा रही हैं.दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की तरह है. जीतने वाली टीम फाइनल में 28 सितंबर को भारत से टकराएगी जबकि हारने वाली टीम घर लौट जाएगी. सुपर फोर में दोनों टीमें एक एक मैच जीत चुकी हैं और दोनों के एक समान 2-2 अंक हैं. लेकिन अगर यह मैच खराब मौसम या बारिश की वजह वजह से रद्द हो जाता है तो क्या होगा. इस स्थिति में विजेता का फैसला कैसे होगा. किस टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी. पाकिस्तान को सुपर फोर के अपने पहले मैच में भारत ने हराया था जबकि दूसरे मैच में उसने श्रीलंका को मात दी थी वहीं बांग्लादेश ने सुपर फोर के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था जबकि दूसरे मैच में भारत से उसे हार मिली थी.
पाकिस्तान का सुपर फोर में नेट रनरेट 0.226 है जबकि बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.969 है. अगर नेट रनरेट के आधार पर फाइनल का टिकट तय हुआ तब पाकिस्तान आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा वहीं बांग्लादेश बिना खेले बाहर हो जाएगा. भारत 4 अंक लेकर 1.357 नेट रनरेट के साथ पहले नंबर पर है.
एशिया कप फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा सकता है. फाइनल रविवार को दुबई में खेला जाएगा. भारतीय टीम पाकिस्तान को इस एशिया कप में दो बार हरा चुकी है.फाइनल भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे खेला जाएगा.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें