पुलिस जवान ग्राहक बनकर पहुंचा, सैक्स रैकेट पकड़ा: धार में दो लोगों को गिरफ्तार किया; इंदौर से युवती को बुलाया था – Dhar News

पुलिस जवान ग्राहक बनकर पहुंचा, सैक्स रैकेट पकड़ा:  धार में दो लोगों को गिरफ्तार किया; इंदौर से युवती को बुलाया था – Dhar News



धार में कोतवाली थाना क्षेत्र के सुंदरवन कॉलोनी में किराए के मकान पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस जवान ग्राहक बनकर मकान पर पहुंचा। आरोपी महिला ने उससे 1000 रुपए लेकर कमरे में भेजा, तभी टीम ने दबिश देकर कार्र

.

मौके से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवती को इंदौर से बुलाकर सेक्स रैकेट संचालित किया था।

गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश पिता लुणाजी परमार (28), रंजना पति स्व. धीरज राजपूत (45), निवासी इंदौर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से 4500 रुपए नगद, 5 मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

युवती को पीड़िता माना गया सुप्रीम कोर्ट और पुलिस मुख्यालय के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक पुलिस ने सेक्स वर्कर युवती को पीड़िता मानते हुए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। आरोपियों पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि कार्रवाई महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई थी। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है।



Source link