उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे 43 पर डूंगरिया टोला के पास एक नीली ऑटो कार (एमपी 18 सी 1829) में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस ने जांच की।
.
जांच के दौरान पुलिस ने वार्ड क्रमांक एक के रहने वाले विकास विश्वकर्मा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीओपी एस सी बोहित ने बताया कि शहडोल रोड पर खड़ी नीली कार के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ और जांच में उसके दाहिने जेब से नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।