पूर्व सांसद मुंजारे को पुलिस ने किया रिहा: सीएम के कार्यक्रम से पहले किया था गिरफ्तार; किसानों की मांगों को लेकर कर रहे थे घेराव – Balaghat (Madhya Pradesh) News

पूर्व सांसद मुंजारे को पुलिस ने किया रिहा:  सीएम के कार्यक्रम से पहले किया था गिरफ्तार; किसानों की मांगों को लेकर कर रहे थे घेराव – Balaghat (Madhya Pradesh) News



रात करीब 10 बजे मंजारे को रिहा किया गया।

बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को पुलिस ने रिहा कर दिया। मुंजारे को सीएम के कटंगी दौरे से पहले गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उन्हें रात करीब 10 बजे कोतवाली थाने से छोड़ा। थाने के बाहर समर्थकों ने उनका

.

मुंजारे किसानों के लिए धान का 3100 रुपए और गेहूं का 2700 रुपए समर्थन मूल्य की मांग कर रहे थे। साथ ही वन्यप्राणियों के हमले में मारे गए ग्रामीणों के परिवारों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद और एक सदस्य को नौकरी की मांग भी कर रहे थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से 5 किलोमीटर पहले जामनाला के पास रोक दिया। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समाप्त होने तक वहीं धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस का कहना था कि किसानों को बोनस के बजाय वादे के अनुसार धान और गेहूं का समर्थन मूल्य दिया जाए।

मुख्यमंत्री कटंगी में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को बोनस राशि वितरण के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।



Source link