बजरंग दल की आपत्ति पर डांडिया कार्यक्रम रद्द: मुरैना में विरोध के सशर्त इजाजत मिली, गैर हिंन्दुओं की नहीं मिलेगी एंट्री – Morena News

बजरंग दल की आपत्ति पर डांडिया कार्यक्रम रद्द:  मुरैना में विरोध के सशर्त इजाजत मिली, गैर हिंन्दुओं की नहीं मिलेगी एंट्री – Morena News



एसडीएम से चर्चा करते प्रतियोगी

मुरैना में नवदुर्गा पर्व के अवसर पर रेड एंड हॉट ग्रुप द्वारा होटल राधिका पैलेस मैरिज गार्डन में आयोजित डांडिया प्रोग्राम को लेकर गुरुवार को विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से 29 और 30 सितंबर को होना था। महिलाएं तैयारी के लिए रोज प्रैक्टिस कर र

.

बजरंग दल ने प्रशासन को सूचित किया कि इस कार्यक्रम में शिक्षक बहन, जो प्रतियोगियों को डांडिया सिखा रही हैं, गैर-हिंदू हैं। संगठन ने इस आधार पर कार्यक्रम रद्द करने की मांग की। जिला प्रशासन ने बजरंग दल की आपत्ति को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया। हालांकि, जब प्रैक्टिस करने के लिए महिलाएं गार्डन में पहुंचीं, तो हंगामा हो गया।

प्रतियोगियों ने कलेक्टर बंगले पहुंचकर किया विरोध कार्यक्रम रद्द होने की खबर के बाद महिला प्रतियोगियों ने कलेक्टर अंकित अस्थाना के बंगले पर जाकर विरोध किया। रेखा ने कहा, “अगर डांडिया किसी गैर-हिंदू द्वारा सिखाया जा रहा है, तो इसमें हमारा क्या दोष है। हम तो सिर्फ प्रतियोगी हैं। गैर-हिंदू को हटाया जाए, लेकिन कार्यक्रम रद्द न किया जाए।”

प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी इस पर मौके पर पहुंचे एसडीएम भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने आयोजकों और प्रतियोगियों से चर्चा के बाद कार्यक्रम को सशर्त अनुमति दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में कोई भी गैर-हिंदू शामिल नहीं होगा, ताकि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।



Source link