बुरहानपुर में रेडक्रास सोसायटी चुनाव में कम मतदान: 21 सदस्य पदों के लिए 1433 में से केवल 382 वोटर पहुंचे; रात 8.30 बजे आया परिणाम – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में रेडक्रास सोसायटी चुनाव में कम मतदान:  21 सदस्य पदों के लिए 1433 में से केवल 382 वोटर पहुंचे; रात 8.30 बजे आया परिणाम – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध समिति का सम्मेलन गुरुवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में आम सहमति नहीं बन पाने के कारण 21 सदस्य पदों के लिए चुनाव कराने पड़े।

.

चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे नामांकन पत्र जमा करने से शुरू हुई। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया। कुल 53 लोगों ने नामांकन दाखिल किए, जिनमें से 5 ने नाम वापस लिया। इसके बाद 21 पदों के लिए 48 उम्मीदवार मैदान में रहे।

मतदान दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला। 1433 मतदाताओं में से केवल 382 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना रात 8:30 बजे समाप्त हुई।

अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी का सम्मेलन संपन्न हुआ। सहमति न बनने के कारण चुनाव कराया गया। उन्होंने कहा कि सोसायटी की सदस्यता समाज में प्रतिष्ठा का विषय मानी जाती है। इसमें समाजसेवी, डॉक्टर, नेता और व्यापारी वर्ग के लोग शामिल होते हैं। सोसायटी के अध्यक्ष पद पर जिला कलेक्टर पदेन रूप से नियुक्त होते हैं।

सर्वाधिक वोट पाने वाले 21 सदस्य:

  • मनोज अग्रवाल – 240
  • अजय उदासीन – 222
  • कमलेश शाह – 216
  • मनोज मुंशी – 216
  • नीरज कक्कड़ – 214
  • सुमित बोरले – 209
  • संतोष श्रॉफ – 202
  • आशीष शुक्ला – 196
  • मुकेश पूर्वे – 183
  • रुद्रेश्वर एंडोले – 182
  • कपिल गुप्ता – 180
  • राजेश जैन – 175
  • शाकिर साहब – 192
  • मनोज टंडन – 174
  • रवि गुप्ता – 172
  • गुलचंद बर्ने – 170
  • कीमती रॉय – 162
  • प्रभाकर चौधरी – 161
  • प्रदीप ओमप्रकाश – 153
  • शांताराम महाजन – 152
  • रजनी गट्टानी – 112

48 उम्मीदवार जिन्होंने चुनाव में भाग लिया अरूण कुमार देवताले, मंसूर सेवक, रामकुमार अग्रवाल, डॉ. युसूफ खान, राजिक हुसैन अंसारी, परवेज हुसैन खान बहादुर, रियाजुल हक अंसारी, राजेंद्र कुमार सलूजा, रजनी गट्टानी, मेघा भिड़े, संदीप शर्मा, हनीफ शेख, संतोष कुमार शंकरलाल, भूपेंद्र कुमार जूनागढ़े, राजेश भगत, संतोष राधाकिशनदास श्राफ, हाजी जिया उलहक, कीमतराय काशीराम, विजया सिंह चौहान, रविंद्र मुरालीलाल गुप्ता, कमलेश सुरेंशचंद्र शाह, शाकीर साहब रहमत साहब, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. सुमित प्रकाश बोरले, मनोज त्रिलोकचंद मुंशी, कपिल चंद्रशेखर गुप्ता, प्रभाकर राजाराम चौधरी, शांताराम काशीनाथ महाजन, मनोज कुमार अगनानी, गुलचंद्र सिंह बर्ने, शरद कुमार जैन, निरज कक्कड़, रूद्रेश्वर एंडोले, राजेश चांदमल जैन, प्रदीप ओमप्रकाश, अनिल विजय कुमार, मुकेश गुलाबचंद पूर्वे, मनोज कुमार टंडन, डॉ.सूर्यकांत उर्फ आनंद दीक्षित, डॉ. गिरीश कृष्णलाल श्राफ, अताउल्ला खान, डॉ. राबीहउद्दीन जौहर, डॉ. काजी फरीद उद्दीन, डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ.एसएम सादिक, तसनीम मर्चेंट, अजय उदासीन, आशीष शुक्ला।

देखिए मतदान के दौरान की तस्वीरें…



Source link