मैहर रेलवे स्टेशन पर अचानक बारिश, दर्शनार्थियों के पंडाल गिर गए
मैहर में बुधवार-गुरुवार की रात को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। शारदीय नवरात्रि के कारण मैहर रेलवे स्टेशन पर दर्शनार्थियों की भीड़ थी। स्टेशन के बाहर दर्शनार्थियों के लिए विश्राम और सोने की व्यवस्था के लिए पंडाल लगाए गए थे।
.
बारिश के कारण सभी पंडाल गिर गए। रेलवे स्टेशन के प्रांगण में पानी भर गया। दर्शनार्थियों को सुरक्षा के लिए स्टेशन के अंदर जाना पड़ा। स्टेशन के बाहर सड़कों पर भी पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश करीब 20 मिनट तक जारी रही।
तेज हवा और बारिश के चलते पंडाल गिरा
मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 18 सितंबर 2025 तक 38.71 इंच औसत वर्षा हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर के मुताबिक, जिले की अमरपाटन तहसील में 42.32 इंच वर्षा दर्ज की गई।
मैहर में 33.47 इंच और रामनगर में 40.33 इंच वर्षा हुई। जिले की सामान्य औसत वर्षा 36.60 इंच है। पिछले साल इसी अवधि में 37.90 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

लोगों ने भाग कर बचाई जान