रामनगर तहसील प्रशासन ने हल्का गोरहाई के पटवारी विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पटवारी ने सांदीपनी विद्यालय, रामनगर के भूमि चिन्हांकन और आबंटन प्रकरण में गलत एवं त्रुटिपूर्ण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था।
.
तहसीलदार रामनगर द्वारा 22 सितंबर 2025 को जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब पटवारी ने निर्धारित तीन दिन की समय सीमा में नहीं दिया। तहसील प्रशासन ने इस कृत्य को पदीय कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही माना है।
सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में पटवारी विजय सिंह को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय रामनगर निर्धारित किया गया है। प्रशासन के अनुसार पटवारी की अपने कर्तव्यों में कोई रुचि नहीं है।