मौत से पहले बनाया VIDEO फिर लगाई फांसी: युवक ने धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया – Bina News

मौत से पहले बनाया VIDEO फिर लगाई फांसी:  युवक ने धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया – Bina News


मध्य प्रदेश के बीना में एक दुखद घटना सामने आई है। मालथौन वार्ड क्रमांक 4 के रहने वाले 30 वर्षीय मोहित पटवा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

.

मोहित ने मौत से पहले दो वीडियो रिकॉर्ड किए। वीडियो में उन्होंने रश्मि पटवा, अनीश खान और सानिया खान पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। साथ ही, अनीश और सानिया खान पर हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का भी आरोप लगाया।

मालथौन थाना क्षेत्र में हुई घटना।

घटना के समय मोहित घर पर अकेला था। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। मोहित के पिता और भाई मुंबई में काम करते हैं। उनके आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की

जांच अधिकारी ASI अरुण ने पुष्टि की है कि मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो मिले हैं। पुलिस ने मोहित का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link