Last Updated:
Balaghat News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटंगी में 6.69 लाख किसानों के खातों में 337 करोड़ रुपए का बोनस सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किया. इस दौरान उन्होंने 243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी. कार्यक्रम में सीएम का स्वागत गोवारी आदिवासी नृत्य और पारंपरिक साफा पहनाकर किया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना.
विधायक गौरव सिंह पारधी ने बताया कि जिस साफे से सीएम मोहन यादव को पहनाकर स्वागत किया गया वह गोवारी आदिवासी समाज का है, जिसमें रंग बिरंगे पंख और कौड़िया लगी हुई थी. यह साफा मुख्यमंत्री पर खुब जच रहा था, जो पूरी सभा में सबसे आकर्षण का केंद्र रहा. विधायक पारधी ने बताया कि यह गोवारी आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल है. ऐसा माना जाता है कि आदिवासी समाज में कौड़ियों का अहम रोल है, जो साज सज्जा और पारंपरिक गहने बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. सफेद कौड़ियां नकारात्मकता को दूर करती है.
सीएम के स्वागत में आदिवासी गोवारी नृत्य का आयोजन हुआ, जहां पर कटंगी के आदिवासी गोवारी समाज के युवक और युवतियों ने पीले वस्त्र पहन कर नृत्य किया, जो सीएम मोहन यादव को खूब भाया. इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र बजते रहे, जिसकी थाप पर आदिवासी गोवारी नृत्य देखने को मिला. आपको बताना जरूरी है कि ये आदिवासी नृत्य दीवाली के बाद से शुरू होता है, जो मंडई-मेलों में किया जाता है.
आदिवासी गोवारी समाज खासतौर से महाराष्ट्र के भंडारा और नागपुर जिले में निवासरत है, लेकिन मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी क्षेत्र इस समुदाय की संख्या काफी है. इसके अलावा सिवनी और छिंदवाड़ा जिले की महाराष्ट्र सटे हुए इलाके में ये समाज रहता है. गोवारी समुदाय को आदिवासी तो कहा जाता है लेकिन उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं मिला है. उनका रहन-सहन, खान-पान और संस्कृति आदिवासियों जैसी है. ऐसे में गोवारी समुदाय से आने वाले लोग लंबे समय से एसटी का दर्जा चाहते हैं.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें