राजा-सोनम के बाद… MP से एक और सनसनीखेज कांड, देवर-भाभी के अवैध संबंध में पति की चढ़ी बलि!

राजा-सोनम के बाद… MP से एक और सनसनीखेज कांड, देवर-भाभी के अवैध संबंध में पति की चढ़ी बलि!


Last Updated:

Barwani Murder Case: मध्य प्रदेश के बड़वानी में देवर-भाभी के अवैध संबंध ने पति की जान ले ली. दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने जुर्म कबूला और खतरनाक साजिश का खुलासा किया. जानें….

सांकेतिक तस्वीर.

Barwani News: राजा रघुवंशी और सोनम के सनसनीखेज हत्याकांड की तपिश अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि मध्य प्रदेश के बड़वानी से एक और रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आ गया. देवर और भाभी के अवैध संबंधों के चलते भाई की नृशंस हत्या कर दी गई. राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कल के समीप नहर में 20 सितंबर को मिली लाश की शिनाख्त अजय पंवार के रूप में हुई.

पुलिस ने साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू की, जिसमें मृतक की पत्नी छाया और देवर सुमित पंवार ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिफ्तारी के बाद पूछताछ में जब दोनों आरोपियों ने घटना का राज खोला तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए. हवस में कोई कितना अंधा हो सकता है, इस घटना में झलका.

अजय ने पत्नी को गांव बुला लिया, तब…
पुलिस के अनुसार, छाया और सुमित के बीच लंबे समय से अवैध प्रेम संबंध चल रहे थे. इसकी भनक लगने पर अजय ने इंदौर के विदुर नगर हवा बंगला से परिवार को खड़कल गांव शिफ्ट कर लिया था. 19 सितंबर को अजय इंदौर में काम के सिलसिले में गया. काम निपटाकर वह खड़कल लौट रहा था. सुमित को इसकी खबर लगी तो उसने किराए की कार मंगवाई और अजय को साथ चलने के लिए मना लिया. रास्ते में मानपुर शराब दुकान से बीयर खरीदी. खड़कल गांव के बाहर अजय को शराब पिलाई, जिससे वह गाड़ी में सो गया.

सांस चल रही थी, तब दोनों ने….
सुमित घर जाकर दादी से गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर रस्सी लाया और छाया को इशारा किया. दोनों गाड़ी के पास पहुंचे. सुमित ने छाया से अजय को रास्ते से हटाने का सुझाव दिया, जिस पर छाया ने हामी भरी. अजय को गाड़ी से उतारा और पीछे से पत्थर मारकर बेसुध कर दिया. फिर रस्सी बांधकर कार से घसीटते हुए नहर तक ले गए. सांसें चलती देख नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. सुबह होते ही सुमित इंदौर भाग गया.

परिवार को बर्बाद कर दिया…
एसडीओपी राजपुर आयुष अलावा ने बताया, “तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से पूरा राज खुल गया. आरोपियों के संबंधों ने परिवार को बर्बाद कर दिया. मामला IPC की धारा 302 (हत्या) और अन्य धाराओं के तहत दर्ज है.” परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

राजा-सोनम के बाद एक और सनसनीखेज कांड, देवर-भाभी के अवैध संबंध में पति की बलि!



Source link