राज्यपाल का बीपी चेक करने में हुई देरी: ग्वालियर में मशीन की बैटरी खराब थी, बदलने के बाद हुई जांच – Gwalior News

राज्यपाल का बीपी चेक करने में हुई देरी:  ग्वालियर में मशीन की बैटरी खराब थी, बदलने के बाद हुई जांच – Gwalior News



ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए राज्यपाल मंगुभाई पटेल के स्वास्थ्य परीक्षण में देरी होने की घटना सामने आई हैं। घटना 22 सितंबर सोमवार की है।

.

जब राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर के उपनगर मुरार के सात नंबर चौराहे पर स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे थे। सुबह नियमित समय पर चेकअप के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम को बीपी मापने वाली मशीन में परेशानी का सामना करना पड़ा। राज्यपाल का बीपी नापने के दौरान मशीन एरर दिखा रही थी। टीम ने कई बार प्रयास किया, लेकिन बीपी की रीडिंग नहीं मिल पाई।

बाद में पता चला कि मशीन की बैटरी खराब हो गई थी। डॉक्टरों की टीम ने खराब बैटरी को हटाकर दूसरी बैटरी बदलने के बाद राज्यपाल का बीपी सफलतापूर्वक चेक किया गया। इस घटना को लेकर मीडिया में सिविल सर्जन को नोटिस जारी करने और कार्रवाई की खबरें सामने आईं हैं। हालांकि, सीएमएचओ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इन खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो कोई नोटिस जारी किया गया और न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Source link