रोजगार की तलाश खत्म! सिर्फ ₹10,000 में फ्री ट्रेनिंग के साथ शुरू करें बकरी पालन व्यवसाय, हर महीने कमाएं हजारों

रोजगार की तलाश खत्म! सिर्फ ₹10,000 में फ्री ट्रेनिंग के साथ शुरू करें बकरी पालन व्यवसाय, हर महीने कमाएं हजारों


Last Updated:

How to start goat farming: अगर आप बेरोजगार हैं, तो मात्र ₹10000 से बकरी पालन का व्यवसाय घर से शुरू कर सकते हैं. बुरहानपुर के मोहम्मदपुरा स्थित स्टार प्रशिक्षण संस्थान से फ्री 30 दिन की ट्रेनिंग भी मिल रही है जिसमें रहने-खाने की सुविधा शामिल है.

बुरहानपुर. यदि आप भी बेरोजगार घूम रहे हैं और आपके पास कोई रोजगार नहीं है, तो आप मात्र ₹10000 की लागत से आपके घर पर बकरी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. इस व्यवसाय के लिए यदि आपको प्रशिक्षण की जरूरत है, तो आप इस संस्था में आवेदन करिए आपको निशुल्क 30 दिन तक प्रशिक्षण मिलेगा. आपके रहने खाने की सभी व्यवस्था इस संस्था की ओर से रहेगी.

पशु चिकित्सा डॉक्टर ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब पशु चिकित्सक डॉक्टर अजय रघुवंशी से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी कुछ छोटा व्यवसाय करने की सोच रहे हैं और बेरोजगार है तो आप मात्र ₹10000 लगाकर आपके घर पर ही बकरी पालन कर सकते हैं. एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर अजय रघुवंशी का कहना है कि ₹10000 में आप बकरी के दो छोटे बच्चे पालकर उस से अपने घर पर ही व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. बकरी 12 महीने में दो बार बच्चे देती है जिससे आपके घर पर बकरा बकरी की संख्या बढ़ती जाएगी और आप इस को बेच कर पैसे भी कमा सकते हैं तो वही आप यदि इसका प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, तो यहां से प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले बेरोजगारों के लिए मोहम्मदपुरा स्थित स्टार ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान की ओर से पिछले 10 वर्षों से करीब दो दर्जन से अधिक प्रकार के प्रशिक्षण निशुल्क दिए जाते हैं. ताकि उनको भी रोजगार मिल सके इस बार यह संस्था बकरी पालन का प्रशिक्षण देने के लिए जा रही है. यह प्रशिक्षण 30 दिन का रहेगा 35 लोगों का चयन होना है जो पहले आवेदन करेगा उसे प्राथमिकता दी जाएगी. 30 सितंबर तक आप इस कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं. अक्टूबर माह से इस प्रशिक्षण की शुरुआत होगी. रहने खाने की सभी व्यवस्था संस्था करेगी.

एक कमरे से कर सकते हैं इस व्यवसाय की शुरुआत
आप भी एक कमरे से बकरी पालन के व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं. आपको 10 बाय 10 का एक कमरा लगेगा, जिसमें आप दो से तीन बकरियां आसानी से पाल सकते हैं. उनके खाने पीने की आपको व्यवस्था करनी होगी और पशु चिकित्सक डॉक्टर के अनुसार समय-समय पर आपको बकरियों की तबीयत खराब होने पर उपचार करवाना होगा.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सिर्फ ₹10,000 में फ्री ट्रेनिंग के साथ शुरू करें बकरी पालन व्यवसाय



Source link