निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मौजूद सदस्य।
शाजापुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा का निर्वाचन गुरुवार शाम को संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन शासकीय महाविद्यालय में यह चुनाव हुआ। राज्यपाल एवं अपर सचिव मध्यप्रदेश के निर्देशों के अनुसार यह आयोजन किया
.
रिटर्निंग अधिकारी की देखरेख में सुबह 11 से 12 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। कुल 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। सभी के पत्र विधिवत पाए गए। नाम वापसी की अवधि में किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। इसलिए सभी 10 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा कराते पदाधिकारी।
निर्वाचित सदस्यों में दिनेश तिवारी, विशाल झाला, विकास सिन्दल, डॉ. राजकुमार पाटीदार, जितेन्द्र गुरेनिया, ओमप्रकाश चौधरी, रामकृष्ण पाटीदार, लोकेन्द्र नायक, डॉ. सपना जैन और संध्या सक्सैना शामिल हैं। निर्वाचन के बाद हुई बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
दिनेश तिवारी को सभापति, जितेन्द्र गुरेनिया को उपसभापति और लोकेन्द्र नायक को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉ. राजकुमार पाटीदार को राज्य शाखा का जिला प्रतिनिधि बनाया गया। इस तरह शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
