Asia Cup 2025 Pakistan vs Bangladesh: एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है. उसने बुधवार (24 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश को हरा दिया. इस जीत के साथ उसके सुपर-4 राउंड में 2 मैचों में 4 अंक हो गए हैं. वहीं, बांग्लादेश के अब पाकिस्तान के बराबर 2 पॉइंट्स हैं. श्रीलंका लगातार दो मैच हारकर पहले ही बाहर हो चुका है. ऐसे में गुरुवार को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला एक तरह से सेमीफाइनल होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में टीम इंडिया से भिड़ेगी.
पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार बांग्लादेश
टी20 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान जाकिर अली ने जोर देकर कहा कि उनकी टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को कम नहीं आंकती है. इसके बजाय अपनी ताकत और क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करती है. जाकिर अली के इस बयान ने पाकिस्तान खेमे में डर पैदा कर दी है. बांग्लादेश ने पहले ही श्रीलंका को हराकर चेतावनी दे दी है. भारत के खिलाफ भले ही उसे हार मिली है, लेकिन टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. इस तरह पाकिस्तान लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है.
बांग्लादेशी कप्तान ने क्या कहा?
टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश का रिकॉर्ड चुनौतीपूर्ण रहा है. 25 मुकाबलों में से पांच जीत और 20 हार मिली हैं. हालांकि, टीम जुलाई में अपनी घरेलू धरती पर पाकिस्तान पर हाल ही में 2-1 की सीरीज जीत से उत्साहित होकर मैच में उतरेगी. जाकिर अली ने मीडिया से कहा, ”हम किसी को भी हल्के में नहीं लेते हैं. इसके बजाय हम अपनी ताकत और क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश में दो बार उनसे खेलने का अनुभव यकीनन आगे चलकर मूल्यवान होगा.”
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के 6 छक्कों से दहला ऑस्ट्रेलिया, उन्मु्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा, धोनी के ‘चेले’ का नहीं खुला खाता
श्रीलंका पर जीत के बाद उतरेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट की शानदार जीत के साथ मुकाबले में उतर रहा है. भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 41 रन की जीत के बाद एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच का विजेता फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा. शुक्रवार को दुबई में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का आखिरी मैच सिर्फ एक औपचारिकता होगी.
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: हारिस रऊफ की घटिया हरकत को मोहसिन नकवी का समर्थन, अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सहारे पाकिस्तान
एशिया कप के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जाकिर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शैक मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिज़ुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, सैफ उद्दीन.
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकिम.