भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इसी बीच दोनों टीमों की स्क्वॉड का भी ऐलान भी हो चुका है. आखिरी बार दोनों देशों के बीच 2 साल पहले टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मारी थी. इसी बीच वेस्टइंडीज की टीम भारत में लैंड कर चुकी है. कोच डैरेन सैमी के साथ पूरी टीम का एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया.
17 जुलाई को खेला था आखिरी मैच
वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 17 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में लंबे समय बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी कर रही वेस्टइंडीज की टीम के लिए भारत के खिलाफ होने वाली ये सीरीज बेहद अहम होने वाली है. टीम की कमान रोस्टन चेज संभाल रहे हैं. 2 अक्टूबर से सीरीज की शुरुआत होनी हैं. दोनों ही टीमें सीरीज का पहला मैच जीतकर बढ़त लेना चाहेंगी.
जडेजा को पहली बार सौंपी उप-कप्तानी
ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से पहली बार भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम का उप-कप्तानी बनाया गया है. जडेजा को लेकर सवाल बना हुआ था वो टीम में खेलेंगे या नहीं. हालांकि, उन्हें टीम की उप-कप्तानी का जिम्मा दिया गया है. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिले मौके पर करुण नायर कुछ खास नहीं कर पाए, जिस वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है.
भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.
वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलॉन एंडरसन, एलिक अथानाज़, जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स.