400 साल पुराने रथ पर सवार बालाजी महाराज, भक्तों को खुद देते हैं दर्शन, जानें परंपरा

400 साल पुराने रथ पर सवार बालाजी महाराज, भक्तों को खुद देते हैं दर्शन, जानें परंपरा


Last Updated:

Lord Balaji Maharaj Ancient Temple: मध्य प्रदेश में आज भी कई ऐसे मंदिर हैं, जिनकी अपनी एक अलग कहानी है. बुरहानपुर जिले में भगवान बालाजी महाराज का प्राचीन मंदिर है. भगवान बालाजी महाराज भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं. आइए जान लेते हैं इसके बारे में ज्यादा जानकारी.

Lord Balaji Maharaj Ancient Temple: मध्य प्रदेश में आज भी कई ऐसे मंदिर हैं, जिनकी अलग ही कहानी है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में करीब 400 से 500 साल पुराना भगवान बालाजी महाराज का प्राचीन मंदिर है. भगवान बालाजी महाराज भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं और भक्तों को बेसब्री से भगवान बालाजी महाराज के आने का इंतजार रहता है. लोग अपने घरों के बाहर ही आरती की थालियां लेकर खड़े रहते हैं और भगवान बालाजी महाराज की आरती उतारते हैं.

मंदिर के पुजारी ने दी जानकारी 
लोकल18 की टीम ने जब मंदिर के पुजारी चंद्रकांत बालाजी वाले मोहन बालाजी वाले और चंद्रशेखर बालाजी वाले से बात की. उन्होंने बताया कि हमारी 13वीं पीढ़ी भगवान बालाजी महाराज की सेवा कर रही है. मंदिर 400 से 500 साल पुराना है. इस मंदिर की कहानी ऐसी है कि यह प्रतिमा तिरुपति बालाजी मंदिर से लाई हुई है. मंदिर के पुजारी चंद्रकांत बालाजी वाले और मोहन बालाजी वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान बालाजी महाराज खुद भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं.

15 दिवसीय उत्सव की शुरुआत हो जाती है. रोजाना भगवान बालाजी महाराज रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए जाते हैं. विवाह व्यापार के लिए और संतान के लिए लोग मन्नत मांगते हैं. जिनकी यहां पर मन्नत पूरी होती है और वह बालाजी महाराज को राजगुरु का प्रसाद चढ़ाते हैं. वहीं, भगवान के गले के हर बच्चों के गले में डाले जाते हैं. भक्त जय गोविंद, जय बालाजी के जय घोष लगाकर इस रथ को खींचते हैं.

रथ को खींचते हैं भक्त 
भगवान बालाजी महाराज के रथ को भक्त खींचते ले जाते हैं. जय गोविंद जय बालाजी के नारे के साथ भक्तों में उत्साह देखने के लिए मिलता है. बड़ी दूर-दूर से भक्त इस 15 दिवसीय आयोजन में शामिल होते हैं और भगवान बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेकर जिले में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हैं.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

400 साल पुराने रथ पर सवार बालाजी महाराज, भक्तों को खुद देते हैं दर्शन



Source link