CBSE Date Sheet 2026: परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं
सीबीएसई ने साफ किया है कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. कक्षा 10 और 12 के लिए मूल्यांकन का तरीका पिछले साल यानी 2024-25 जैसा ही रहेगा. ज्यादातर विषयों के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं. हालांकि भाषा विषयों के पेपर इसमें शामिल नहीं हैं.
CBSE board exam date sheet 2026: संभावित डेटशीट भी जारी
कक्षा 10 के सैंपल पेपर
– विज्ञान
– गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक)
– सामाजिक विज्ञान
– गृह विज्ञान
– पेंटिंग
– भरतनाट्यम
– कुचिपुड़ी
– जीव विज्ञान
– विधि अध्ययन (लीगल स्टडीज)
– बायोटेक्नोलॉजी
– अप्लाइड आर्ट्स (कमर्शियल आर्ट)
– रसायन विज्ञान
– अप्लाइड गणित
– मणिपुरी नृत्य
– गणित
– ओडिसी नृत्य
– पेंटिंग
– भूगोल
– ग्राफिक्स
– इतिहास
– मूर्तिकला
– गृह विज्ञान
– भौतिकी
– कथक
– राजनीति विज्ञान
– कथकली
– समाजशास्त्र
तैयारी को बनाएं और बेहतर
सीबीएसई ने स्कूलों और छात्रों से कहा है कि वे इन सैंपल पेपर्स का इस्तेमाल कक्षा में पढ़ाई और प्रैक्टिस के लिए करें.बोर्ड का मकसद सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है,बल्कि छात्रों को प्रोत्साहित करना है कि वे इस ज्ञान को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी लागू करें.ये सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम (MS) खास तौर पर इसलिए बनाए गए हैं ताकि आपको परीक्षा के फॉर्मेट सवालों के प्रकार और जवाब लिखने की रणनीति की सही समझ हो सके.