इंदौर में मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर से आगे का शुक्रवार को ट्रेन ट्रायल किया गया। मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक इस बार हीरा नगर स्टेशन तक ट्रायल रन किया गया है। इस दौरान मेट्रो के इंजीनियर भी ट्रेन में मौजूद थे। जल्द ही रेडिसन चौराहे तक ट्रायल रन किया
.
मेट्रो जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु ग्रोवर ने बताया कि पिछले दिनों मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल/टेस्टिंग SC-03 से MR-10 स्टेशन तक किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, आज 26 सितंबर को पहली बार मेट्रो ट्रेन का संचालन MR-10 से आगे ISBT, चंद्रगुप्त और हीरानगर स्टेशनों तक सफलतापूर्वक किया गया। अब तक कुल 15 किलोमीटर से ज्यादा का ट्रायल रन हो चुका है।
आने वाले दिनों में गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का 17 किलोमीटर तक ट्रायल रन होगा। इसके बाद सीएमआरस से एनओसी मिलने के बाद इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। वहीं ट्रायल/टेस्टिंग रन के दौरान प्रबंध संचालक एस कृष्ण चैतन्य उपस्थित रहे। उन्होंने मालवीय नगर से बापट स्टेशन तक ट्रॉली परीक्षण भी किया तथा हीरानगर स्टेशन से SC-02 स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन द्वारा निरीक्षण किया।
हीरानगर स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल रन किया गया।
सालभर बाद रेडिसन चौराहा तक होगा संचालन
मेट्रो का संचालन छह किलोमीटर के हिस्से में हो रह है। यह आबादी क्षेत्र नहीं है। इस कारण मेट्रो को अब ज्यादा यात्री नहीं मिल रहे है। शुरुआती दिनों में मेट्रो ट्रेन को देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। अब तक दो लाख से ज्यादा यात्री मेट्रो में सफर कर चुके है, लेकिन अब यात्री नहीं मिल रहे है। अगले साल तक मेट्रो के कॉमर्शियल रन का टारगेट रेडिसन चौराहे तक करने का रखा गया है।
यहां तक मेट्रो चलेगी तो यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। क्योंकि विजय नगर, सुखलिया ग्राम व आसपास से सुपर कॉरिडोर की आईटी कंपनियों व कालेजों में कर्मचारी व विद्यार्थी जाते है। हालांकि अभी भी पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों का काम बाकी है।