गांजे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: अशोकनगर में 29 पौधे और सूखा गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार – Ashoknagar News

गांजे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:  अशोकनगर में 29 पौधे और सूखा गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार – Ashoknagar News



अशोकनगर के देहात थाना पुलिस ने डोंगरा पछार गांव में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 46 वर्षीय विजयराम यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 29 गांजे के पौधे और 1 किलो 250 ग्राम सूखा गांजा जब्त किया गया है।

.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। विजयराम यादव अपने घर के बाहर मैटी के पीछे गांजे के पौधे छिपाकर उगा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

तलाशी में मिले हरे पौधे तलाशी में मिले हरे और गीले गांजे के पौधों का वजन करीब 1 किलो 50 ग्राम था। एक कपड़े के थैले में 1 किलो 250 ग्राम सूखा गांजा भी बरामद हुआ। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से वजन की पुष्टि की।

पूछताछ में आरोपी ने खुद गांजे की खेती करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए गांजे और पौधों की कीमत लगभग 12,000 रुपए आंकी गई है।



Source link