खाली प्लॉट पर पड़े करंट के तार की चपेट में आकर भैंस की मौत, बिजली के तार डालने वाले पर मामला दर्ज।
ग्वालियर में भारत मार्केट रामजानकी मंदिर के पास एक खाली प्लॉट में पड़े बिजली के तार में करंट फैलने से भैंस की मौत हो गई। भैंस मालिक ने इस मामले में अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है। भैंस मालिक का आरोप है कि पड़ोसी ने जान बूझकर ऐसा किया है। घटना गुरुवार-शुक्
.
शहर के महाराजपुरा थाना स्थित भारत मार्केट स्थित रामजानकी मंदिर निवासी रामलखन सिंह यादव के पास ही चरन सिंह गुर्जर रहते हैं। चरन सिंह गुर्जर के घर के पास में एक खाली प्लॉट है, जिसमें से उन्होंने बिजली की लाइन निकाली हुई है। इसी बात को लेकर रामलखन सिंह और चरन सिंह गुर्जर के बीच आए दिन विवाद होता रहता था कि किसी दिन हादसा न हो जाए। लेकिन चरन सिंह गुर्जर ने उनकी बात नहीं मानी।
चरन सिंह गुर्जर ने जिस खाली प्लॉट से बिजली की लाइन निकाली है, वहां बीते रोज तार टूट गया। जिस समय तार टूटा, उस समय वहां रामलखन सिंह की भैंस खड़ी हुई थी, जो तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मामला महाराजपुरा थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद चरन सिंह गुर्जर की लापरवाही मानी और उसके खिलाफ मामला कायम कर लिया।
महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया-
करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई है। भैंस मालिक ने पड़ोसी पर लापरवाही से तार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
