जबलपुर में मंडल अध्यक्ष की मां के साथ लूट: मंदिर से लौट रही थीं, सोने की चेन खींचकर फरार बाइक सवार – Jabalpur News

जबलपुर में मंडल अध्यक्ष की मां के साथ लूट:  मंदिर से लौट रही थीं, सोने की चेन खींचकर फरार बाइक सवार – Jabalpur News


भाजपा नेता की मां के साथ शुक्रवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हो गई। घटना उस समय की है जब आधारताल मंडल अध्यक्ष की मां पूजा के दौरान मंदिर गई थी। वापस लौटते समय बाइक सवार होकर दो बदमाशों ने उनके सामने बाइक खड़ी की और गले में पहनी सोने की चेन ख

.

घात लगाकर बैठे थे बदमाश

जयप्रकाश नगर में रहने वाली अनुसुईया राय रोज की तरह मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। थोड़ी देर बाद पूजा करके जैसी ही लौटी तो उनके सामने से दो युवक हेलमेट पहने हुए थे,बाइक से तेज रफ्तार से निकले। बाइक सवार मुड़कर उनके पास पहुंचे और फौरन गले से चेन खींचकर फरार हो गए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित राय ने दोस्तों के साथ घटनास्थल के आसपास बाइक सवार लुटेरों को तालाश किया, लेकिन वह नहीं मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक बाइक में दो युवक जो हेलमेट पहने हुए थे, भागते नजर आए।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया

घटना को गंभीरता से लिया गया है। आधारताल थाना पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिस बाइक मे लुटेरे भाग रहे हैं, उसमें नंबर प्लेट नहीं है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्त में होगें।

QuoteImage



Source link