केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक शुक्रवार दोपहर 12 बजे पृथ्वीपुर (निवाड़ी जिला) पहुंचे। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती होने से करोड़ों मध्यम वर्गीय परिवारों को फायदा होगा और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं
.
रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता
खटीक ने बताया कि जब आम लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ेगी तो बाजार में मांग में वृद्धि होगी। मांग बढ़ने पर उत्पादन में तेजी आएगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इसका सीधा और सकारात्मक असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा और भारत आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारत अब दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथे स्थान पर आ गया है। अब तीसरे स्थान की ओर तेजी से अग्रसर है।
स्वदेशी अपनाने की अपील
खटीक ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने से हमारे किसानों, मजदूरों और कारीगरों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि सरकार हर जिले के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए ठोस कदम उठा रही है, जिसकी शुरुआत रेलवे स्टेशनों से की गई है, जहां इन स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।