Last Updated:
Maheesh Theekshana takes Shubman Gill Stunning Catch: शुभमन गिल इस मैच में महज चार रन बनाकर आउट हुए. वो बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे पाए. श्रीलंका के बॉलर महेश तीक्षणा ने उनका खेल खत्म किया. सुपरमैन के अंदाज में हवाई शॉट लगाकर तीक्षणा ने गिल का शानदार कैच लपका.
नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर-4 मुकाबले में आज भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए आई. शुभमन गिल लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने पहले ही ओवर में चौका भी लगाया. हालांकि दूसरी ओवर में इससे पहले कि वो पूरी तरह सेट हो पाते आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के चेले यानी महेश तीक्षणा ने उनका खेल खत्म कर दिया. अपनी ही गेंदबाजी पर तीक्षणा ने सुपरमैन वाली छलांग लगाई और शुभमन गिल को कॉट एंड बोल्ड कर दिया. इस वक्त इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
धोनी ने कराया तीक्षणा का डेब्यू
आईपीएल में युवा स्पिनर महेश तीक्षणा का डेब्यू महेंद्र सिंह धोनी ने ही अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स में कराया था। इसके बाद धीरे-धीरे वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी चमके और श्रीलंका की टीम में अपनी जगह मजबूत कर ली. तीक्षणा खुद कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की लीडरशिप में अपने खेल को काफी सुधारा है.
अभिषेक ने जमकर बनाए रन
आज के मैच की बात की जाए तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. शुभमन गिल भले ही बल्ले से कोई कमाल दिखा पाने में फेल रहे हों लेकिन इसके बावजूद दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने श्रीलंकाई बॉलर्स की खूब तुड़ाई की. उन्होंने 31 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली. इस दौरान शर्मा जी के बैट से आठ चौके दो छक्के आए.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें