परिवहन विभाग की कार्रवाई: 8 ऑटो-मैजिक वाहन जब्त: बिना फिटनेस-परमिट चल रहे वाहनों पर डीटीओ ने की सख्त चेकिंग – Betul News

परिवहन विभाग की कार्रवाई: 8 ऑटो-मैजिक वाहन जब्त:  बिना फिटनेस-परमिट चल रहे वाहनों पर डीटीओ ने की सख्त चेकिंग – Betul News


बैतूल में शुक्रवार को जिला परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने कारगिल चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस और परमिट के चल रहे 8 ऑटो और मैजिक वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों को जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है।

.

अभियान के तहत बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई। विशेष रूप से स्कूल बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों पर सख्त कार्रवाई की गई। उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना परमिट और फिटनेस के वाहन चलाते पाए जाने पर और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले अवैध और बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर रोक लगाना तथा स्कूल बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।



Source link