पिक्चर अभी बाकी है, सूर्यकुमार यादव को बचाने के लिए बीसीसीआई ने खेला बड़ा दांव

पिक्चर अभी बाकी है, सूर्यकुमार यादव को बचाने के लिए बीसीसीआई ने खेला बड़ा दांव


Last Updated:

भारत को आईसीसी का फैसला मंजूर नहीं है. कप्तान सूर्यकुमार यादव पर लगाए गए 30 प्रतिशत जुर्माने के खिलाफ भारत ने अपील की है. पाकिस्तान ने आईसीसी में सूर्यकुमार के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी.

सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने 30 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना लगाया.

नई दिल्ली. एशिया कप आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच के बाद की गई टिप्पणियों के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. भारतीय कप्तान ने इस मुकाबले के बाद दोनों देशों के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया था. पता चला है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस फैसले के खिलाफ अपील की है.

पाकिस्तान ने आईसीसी में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपनी टीम की जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था. सूर्यकुमार ने खुद को निर्दोष बताया लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैचों में ऐसा कोई बयान नहीं देने को कहा गया जिसे राजनीतिक माना जा सके. भारतीय कप्तान की सुनवाई आईसीसी मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने की. दोनों टीमों के बीच तनाव तब से चरम पर है जब भारतीय टीम ने पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए टॉस के समय और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था.

एशिया कप में लीग स्टेज पर भारत ने पहले मैच के दौरान पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. फिर सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय सेना का जिक्र किया था. इन बयानों पर सूर्यकुमार से मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने जवाब मांगा था. पीसीबी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर आईसीसी से दो शिकायत की थी. आईसीसी ने पीसीबी की शिकायत पर दो रिपोर्ट मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को भेजी थी, जिसके बाद उनकी तरफ से भारतीय टीम को एक मेल किया गया था.

रिचर्डसन ने जो मेल किया किया था, उसमें लिखा था- मुझे आईसीसी ने दो रिपोर्ट हैंडल करने को भेजी हैं. सारी रिपोर्ट को देखने और सबूतों को जांचने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि सूर्या के बयान से खेल की छवि को धक्का लगा है. इससे उनके खिलाफ आरोप बनता है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

पिक्चर अभी बाकी है, सूर्यकुमार यादव को बचाने के लिए बीसीसीआई ने खेला बड़ा दांव



Source link