भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल कराने के लिए बांग्लादेश के साथ हुई नाइंसाफी

भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल कराने के लिए बांग्लादेश के साथ हुई नाइंसाफी


Last Updated:

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली. एशिया कप 2025 एक और भारत पाकिस्तान मुकाबले के लिए तैयार है. इस बार दोनों टीमें टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने उतरेंगी. गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए करो या मरो के मैच में पाकिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 20 ओवर में 135 रन ही बना पाई. स्कोर इतना छोटा था कि सबको लग रहा था यह मैच उनकी हाथ से निकल गया. शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की घातक गेंदबाजी ने बांग्लादेश को 124 रन पर रोक फाइनल में पहुंचाया.टूर्नामेंट के बड़े मैच में बांग्लादेश के साथ नाइंसाफी की बात सामने आ रही है.

एशिया कप में पहली बार भारत और पाकिस्तान का सामना फाइनल मैच में होने वाला है. 1984 से टू्र्नामेंट खेला जा रहा है लेकिन अब तक मैदान के इन दो सबसे बड़े दुश्मन के बीच कभी फाइनल नहीं खेला गया. इस बार भी ये होता नजर नहीं आ रहा था लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की नाकामी पर अपने शानदार खेल से छुपा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद हासिस के 31 रन नवाज के 25 रन की बदौलत लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया. बांग्लादेश की टीम बड़े शॉट्स लगाने के लालच में अपना विकेट गंवाती चली गई और 9 विकेट पर 124 रन ही बना पाई. शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट झटके जबकि सैम अयूब ने 2 और मोहम्मद नवाज ने एक विकेट चटकाया.



Source link