मंदसौर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिलेभर के भाजपा मंडलों में स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। ये कार्यशालाएं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हुईं।
.
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह गौड़ और अन्य पदाधिकारियों के साथ उपभोक्ताओं व व्यापारियों को सम्मानित किया। पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता निहालचंद मालवीय और जिला उपाध्यक्ष सुनील जैन जैसे नेताओं ने भी विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
शामगढ़, दक्षिण, सुवासरा और बसई मंडलों में भी जिला पदाधिकारियों व नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी केवल एक आर्थिक विषय नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति और स्वाभिमान की भावना से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने का अभियान चल रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वदेशी उत्पाद अपनाने की मानसिकता विकसित करनी होगी।
वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी सुधार स्वदेशी अभियान को मजबूती प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा।



