Last Updated:
Abhishek Sharma News: युवराज सिंह को अभिषेक शर्मा का गुरु माना जाता है. युवी ने ही भारतीय के इस विस्फोटक बल्लेबाज को पंजाब में ट्रेनिंग दी थी. शुभमन गिल ने भी युवी से विस्फोटक बल्लेबाजी की खूब क्लास ली हैं.
अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. (News18)नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा हर दिन क्रिकेट के मैदान पर नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. उनके बल्ले की धार बॉलर्स पर कहर बनकर टूट रही है. यही वजह है कि देखते ही देखते वो एशिया कप 2025 में फैन्स के मिस्टर फेवरेट भी बनते नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने गुरु का रिकॉर्ड तोड़ा था. टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 की स्ट्राइकरेट से अपना 5वां अर्धशतक पूरा कर इस मामले में वो युवराज सिंह से आगे निकल गए थे. युवराज ने अब अभिषेक पर सोशल मीडिया के माध्यम से सॉलिड कमेंट किया है.
दरअसल, अभिषेक शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कई स्लाइलिश तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में अभिषेक शर्मा किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं. पीछे दुबई की ऊंची-ऊंची बिल्डिंगें और पिक्चर्स में अभिषेक शर्मा का स्वैग फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है. अभिषेक ने कैप्शन में लिखा सिटी लाइफ. इन तस्वीरों को फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं. फैन्स के कमेंट के बीच एक रिएक्शन युवराज सिंह की तरफ से भी आया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरी नजरें तुमपर हैं मिस्टर फ्रैंक.’
View this post on Instagram