युवक ने सुसाइड के पहले बनाया वीडियो, दो महिला व युवक पर लगाए प्रताड़ना के आरोप – Sagar News

युवक ने सुसाइड के पहले बनाया वीडियो, दो महिला व युवक पर लगाए प्रताड़ना के आरोप – Sagar News


मालथौन के वार्ड नंबर-4 में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद मृतक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने मालथौन निवासी दो महिलाओं व और एक युवक पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। घटना गुरुवार शाम

.

जानकारी मिलते ही मालथौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चूरी में रखवाया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले को लेकर मालथौन थाना प्रभारी अशोक यादव का कहना है कि मोहित की सुसाइड के बाद उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। मृतक ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उसकी जांच करेंगे। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भास्कर को मृतक मोहित पाटकर पिता लखन पाटकर उम्र 28 साल द्वारा सुसाइड के पहले बनाया गया वीडियो मिला है। मृतक ने जिन तीन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उनमें एक मुस्लिम महिला, एक मुस्लिम युवक के साथ एक हिंदू महिला भी शामिल है।

वीडियो के अनुसार उसने मुस्लिम महिला पर लव जेहाद के आरोप लगाए हैं, जिसमें उसका कहना है कि महिला एक रैकिट चलाती है और हिंदू युवतियों को झांसे में लेकर उन्हें जेहादी मुस्लिम युवकों को सौंपती है। यह बात मृतक को पता चली तो उसने इसके खिलाफ आवाज उठानी चाही। जिसके बाद तीनों मिलकर उसे उल्टा झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे।

मृतक ने वीडियो में यह भी कहा है कि आरोपियों का कहना है कि उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। पुलिस से उनकी पहले से सांठगांठ है तो हिंदू संगठन भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इसके अलावा भी मृतक ने वीडियो में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।



Source link