Last Updated:
तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर बैन का खतरा मंडरा रहा है.पाकिस्तान को भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल से पहले बड़ा झटका लग सकता है. हारिस रऊफ ने आईसीसी की सुनवाई में अपनी गलती नहीं मानी है. इसलिए उनपर बैन का खतरा मंडरा रहा है. अगर रऊफ पर बैन लगा तो फिर भारत के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान किस गेंदबाज को उतारेगा. उसके स्क्वॉड में दो तेज गेंदबाज मौजूद हैं जो हारिस की जगह ले सकते हैं.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने आईसीसी की सुनवाई के सामने सुनवाई के दौरान खुद को निर्दोष बताया है. उन्होंने अपनी गलती नहीं मानी है. इस पाकिस्तानी पेसर पर बैन का खतरा मंडरा रहा है. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल से पहले 440 वोल्ट का झटका लग सकता है. एशिया कप सुपर 4 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के दौरान रऊफ विवादों में फंस गए. उन्होंने मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाउंड्री लाइन पर भारतीय दर्शकों की ओर गलत इशारा किया था. बीसीसीआई ने उनकी शिकायत आईसीसी से की थी. जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें तलब किया. रऊफ पर अगर बैन लगता है कि तो फिर उनकी जगह पाकिस्तान फाइनल में भारत के खिलाफ किस गेंदबाज को उतरेगा. ये जानने के लिए लोग उत्सुक हैं.
हारिस रउफ हुए बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह?
कोहली, कोहली के नारे लगाए थे भारतीय फैंस
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर फोर में 21 सितंबर को मैच के दौरान भारतीय प्रशंसकों ने हारिस रऊफ को बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए देखकर कोहली, कोहली के नारे लगाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तानी गेंदबाज ने हाथ से जहाज बनाकर उसे नीचे गिरा रहा था और 6-0 का इशारा किया था. इससे लोग ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर देख रहे हैं जब भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए कई आतंकवादी ठिकानों का खात्मा किया था. तब पाकिस्तान ने झूठी खबर फैलाई थी कि उसने भारत के 6 लड़ाकू मार गिराए. हारिस रऊफ उसी से संबंधित मैच के दौरान इशारा कर रहे थे.
हारिस रऊफ की खीझ मैदान पर भी फूट पड़ी
हारिस रऊफ की खीझ मैदान पर भी फूट पड़ी जब उन्होंने भारत की युवा सलामी जोड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को अपशब्द कहे. हालांकि दोनों बल्लेबाजों ने इसका सटीक जवाब दिया और अपने बल्ले से आत्मविश्वास से भरे स्ट्रोक्स खेले थे. शुक्रवार को आईसीसी की सुनवाई के दौरान रऊफ ने कहा कि 6-0 के इशारे का कोई मतलब नहीं था और यह भारत के लिए नहीं था. इस तेज गेंदबाज ने आईसीसी अधिकारियों से यह भी पूछा कि वे इस इशारे का क्या मतलब समझते हैं, जिसका उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.
साहिबजादा फरहान ने खुद को निर्दोष बताया
वहीं दूसरी ओर साहिबजादा फरहान ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि पाकिस्तान में उनकी पख्तून जनजाति में गोलीबारी का जश्न मनाना पारंपरिक तरीका है इसलिए उन्होंने किसी भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने दोनों खिलाड़ियों पर भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है. दोनों टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें