रतलाम की होटल में गरबा नाइट पर हंगामा: हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई, कहा- धर्म के नाम पर व्यापार ना हो; आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द किया – Ratlam News

रतलाम की होटल में गरबा नाइट पर हंगामा:  हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई, कहा- धर्म के नाम पर व्यापार ना हो; आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द किया – Ratlam News


होटल के रिसेप्शन पर पहुंच जानकारी लेते पदाधिकारी।

रतलाम शहर की एक होटल में इवेंट के नाम पर गरबा होने की सूचना पर हंगामा हो गया। शुक्रवार रात हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी होटल पहुंच गए। होटल संचालक से आयोजन के बारे में पूछा। इस दौरान जमकर बहसबाजी हुई। पुलिस भी पहुंच गई। जिस हॉल में गरबा होना था वहां

.

दरअसल, रतलाम के एक जिम संचालक द्वारा जिम में आने वालों लोगों के लिए इवेंट के नाम पर गरबा रखा था। अधिकतर लोग पहुंच भी गए थे। साउंड समेत सारी तैयारी हो गई थी। यहां तक गरबा स्थल पर किसी प्रकार से अंबे माता की मूर्ति भी नहीं थी। रात 8.30 बजे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी लगी तो सभी पहुंच गए। होटल संचालक से आयोजन व आयोजन की अनुमति के बारे में पूछा।

होटल संचालक ने कहा मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। तब पदाधिकारियों ने कहा कि आपकी होटल में कार्यक्रम हो रहा है तो आपको ही जानकारी नहीं है। इस दौरान होटल संचालक व पदाधिकारियों में जमकर बहसबाजी भी हुई।

नहीं दिखा पाए अनुमति का कोई दस्तावेज बाद में होटल संचालनकर्ता ने आयोजनकर्ता को बुलाया। आयोजनकर्ता ने आकर कहा हमारे पास अनुमति है। पदाधिकारियों ने अनुमति मांगी। लेकिन वह नहीं दिखा पाया। इस दौरान कई युवा, युवतियां भी वहां पर मौजूद थे। हिंदू जागरण मंच के कमलेश्व ग्वालियरी, जगदीश पाटीदार, सिद्धार्थ पंड्या, कुलदीप माहेश्वरी आदि ने पहुंच कर विरोध जताया।

होटल संचालक से कार्यक्रम को लेकर सवाल-जवाब करते पदाधिकारी।

गरबा नाइट का लगा रखा था फ्लैक्स होटल के हॉल में गरबा नाइट का फ्लैक्स भी लगा रखा था। हंगामे के बाद आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। सूचना मिलने स्टेशन रोड पुलिस थाने के जवान भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी भी पहुंचे।

हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक विजयराव यादव ने बताया सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि गरबा के नाम पर कपल इवेंट हो रहा है। हमने यहां आकर हमारी बात रखी। धर्म के नाम पर व्यापार ना हो। कार्यक्रम करने वाले भी हिंदू समाज के लोग थे। हमने हमारी बात रखी तो उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया।

स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी भी पहुंचे।

स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी भी पहुंचे।

हमने कार्यक्रम रद्द कर दिया आयोजनकर्ता में शामिल जिम के मैंबर क्षितिज ठाकुर ने बताया कि मेरे भाई लोगों को गलत जानकारी हो गई थी कि गलत इवेंट हो रहा है। यहां पर बाहर के कोई भी लोग नहीं थे। सभी जिम मेंबर होकर फैमिली प्रोग्राम रखा था। जो आए थे वह भी हमारे भाई हैं। हमने उन भाईयों का सम्मान रखते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया। गरबा इवेंट के नाम से गलत मैसेज किया है। किसी भी तरह का पास नहीं जारी किया, ना हीं कोई इवेंट था।

स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया सूचना मिलते ही सबसे पहले आकर कार्यक्रम बंद करवा दिया था। हमारे द्वारा किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई।

गरबा नाइट का फ्लेक्स लगा रखा था।

गरबा नाइट का फ्लेक्स लगा रखा था।

जिम मेंबर क्षितिज ठाकुर पदाधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कोई कार्यक्रम नहीं होगा।

जिम मेंबर क्षितिज ठाकुर पदाधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कोई कार्यक्रम नहीं होगा।



Source link