रायसेन में नवरात्रि का उल्लास: शगुन गार्डन और संस्कार कॉलोनी में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने किया गरबा – Raisen News

रायसेन में नवरात्रि का उल्लास:  शगुन गार्डन और संस्कार कॉलोनी में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने किया गरबा – Raisen News


रायसेन में नवरात्रि पर्व पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में झांकियों और पंडालों की चहल-पहल के बीच श्रद्धालु माता रानी की आराधना में लीन हैं। नगर के मुखर्जी नगर स्थित शगुन गार्डन और संस्

.

शगुन गार्डन में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव

खून खून बाग दादाजी दरबार समिति एवं ट्रस्ट के तत्वावधान में शगुन गार्डन में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। विशेष कार्यक्रम 25 सितंबर, गुरुवार की रात को हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया रास किया।

कार्यक्रम का आरंभ मां अंबे की पूजा-अर्चना और आरती से हुआ। भक्ति से सराबोर माहौल में धार्मिक गीतों और संस्कृत गरबा की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

अतिथि और आयोजकों की गरिमामयी उपस्थिति

इस गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में रमन गिरी महाराज, एडवोकेट दिनेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश पंथी और समाजसेवी मनोहर मेहरा उपस्थित रहे। वहीं, आयोजन को सफल बनाने में विकास शर्मा, रूपेश तंतवार, रमन मेहरा और सुनील खत्री ने सक्रिय भूमिका निभाई।

संस्कार कॉलोनी में भी गरबा की धूम

संस्कार कॉलोनी मंदिर परिसर में भी नवरात्रि के उपलक्ष्य में गरबा उत्सव आयोजित किया गया। यहाँ भी महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा नृत्य कर माँ दुर्गा की आराधना की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक समर्पण की झलक साफ नजर आई, जिसने उपस्थित जनों को गहराई से प्रभावित किया।

देखें आयोजन की तस्वीरें



Source link